Blog

चंदौली-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 50 जोड़ों का हुआ विधि-विधान से विवाह

चंदौली जनपद के विकास खण्ड–बरहनी में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 50 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान कर सामाजिक समानता और समरसता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण किया गया। उपहारों में गृहस्थी के लिए आवश्यक वस्तुएँ शामिल रहीं, जिससे नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत में सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सैय्यदराजा सुशील सिंह ने उपस्थित रहकर सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखमय, समृद्ध एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयाँ काफी हद तक दूर हो रही हैं।

इस अवसर पर विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button