Blog

गणपति पब्लिक स्कूल बिसौरी में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाकर धूमधाम से चिल्ड्रेन डे का आयोजन किया गया।

चंदौली: खबर जनपद चंदौली से है जहां 14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर धूमधाम से चिल्ड्रेन डे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बिसौरी गांव स्थित गणपति स्कूल में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल लगाकर धूमधाम से चिल्ड्रेन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयूमो के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह धीरज ने फीता काटकर किया।इस दौरान गणपति स्कूल के प्रबंधक शिवाजी सिंह ने कहा कि सपनों को नई उड़ान देने के लिए एक सुरक्षित, संस्कारिक और अनुकूल वातावरण बच्चों को देना नितांत आवश्यक है। बच्चे ही राष्ट्र के भविष्य और आत्म निर्भर भारत के आधार हैं। गणपति पब्लिक स्कूल में बच्चों को संस्कार, मूल्यों के साथ ही आधुनिकता पद्धति के आधार पर शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र उत्थान के लिए प्रेरित किया जाता है।इसी के साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश वासियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button