Blog

चंदौली:गाड़ी साइड करने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला,घायल का आरोप कई लोगों ने घेरकर पीटा

चंदौली: गाड़ी साइड करने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, 20 से अधिक लोगों ने घेरकर पीटा
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहजौर गांव के समीप गाड़ी साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब 20 से अधिक मनबढ़ों ने युवक रवि को घेरकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमले में युवक लहूलुहान हो गया और किसी तरह जान बचाकर मुगलसराय कोतवाली पहुंचा। पीड़ित रवि ने कोतवाली में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर सौंपी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button