चंदौली:डीडीयू जंक्शन पर संयुक्त चेकिंग में 35.33 लाख कैश बरामद,आरपीएफ–जीआरपी की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा,आयकर विभाग को सौंपा गया मामला

यूपी के जनपद चंदौली में डीडीयू जंक्शन पर रात करीब 22 बजे रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी, सीआईबी और सीपीडीएस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया।संयुक्त टीम में उप निरीक्षक अमरजीत दास, विजय बहादुर राम, आरक्षी दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी (RPF), तथा जीआरपी उप निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा शामिल थे।चेकिंग के दौरान मेन फुट ओवर ब्रिज पर एक व्यक्ति तेजी से चलते हुए दिखा जिसके शरीर के अंदर कुछ वज़नदार वस्तु छिपी होने का संदेह हुआ।
पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम—रत्नेश कुमार वर्मा (उम्र 32 वर्ष)पुत्र – स्वामीदयाल वर्मा
निवासी – रामनगर गंगासियारी, थाना मऊ आइमा, जिला प्रयागराज बताया।पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रयागराज से वाराणसी cash लेकर आ रहा था, परंतु कैश के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।व्यक्ति को RPF पोस्ट डीडीयू लाकर आयकर विभाग वाराणसी को सूचना दी गई।आज दिनांक 03/12/2025 को आयकर विभाग से निरीक्षक रंजीत कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उनकी उपस्थिति में कैश की गिनती करने पर पाया गया—₹500 के 7,055 नोट,₹200 के 31 नोट,₹20 के 3 नोट,कुल बरामद नकद राशि ₹35,33,760/-(पैंतीस लाख तैंतीस हजार सात सौ साठ रुपए) बरामद राशि को आगे की कार्रवाई हेतु आयकर विभाग वाराणसी को सुपुर्द कर दिया गया है।विभाग द्वारा व्यक्ति से पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत (RPF डीडीयू),प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह (जीआरपी डीडीयू),सीआईबी प्रभारी निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव के द्वारा किया जा रहा था।



