Blog

चंदौली:नहर में डूबे दो मासूम,एक की मौत,गांव में पसरा मातम

चंदौली:जिले के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।खेलते-खेलते नहर के किनारे पहुंचे दो मासूम बच्चों में से एक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।घटना के अनुसार, रितेश (13 वर्ष) और विकेश (07 वर्ष) नहर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों नहर में गिर पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते, रितेश गहरे पानी में डूब चुका था। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत विकेश को बाहर निकाल लिया, लेकिन रितेश को नहीं बचाया जा सका।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव कार्य के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button