Blog

Chandauli News- कोऑपरेटिव सोसायटी में इफको DAP की कमी,किसानों में नाराज़गी

चंदौली जनपद के शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत कोऑपरेटिव सोसायटी शहाबगंज में इस बार इफको DAP उपलब्ध नहीं हुई है। इसकी जगह प्राइवेट लिमिटेड सरदार ब्रांड की DAP भेजी गई है, जिसे किसान लेने से साफ इंकार कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें इफको DAP ही उपलब्ध कराई जाए।

सरकार भेज रही पुराना स्टॉक, बोरी में DAP पत्थर जैसी

किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा भेजी जा रही सरदार ब्रांड DAP पुराना स्टॉक है। बोरियों में खाद पत्थर की चट्टान जैसी जम चुकी है, जिसे जीरो टिल ड्रिल मशीन से खेत में डाल पाना लगभग असंभव है। किसानों ने इसे अपने पैसे की सीधी बर्बादी बताया है।

किसान विकास मंच ने अधिकारियों को कराया अवगत

किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने सरदार DAP से जुड़े दोषों और किसानों की समस्याओं को एआर श्रीप्रकाश उपाध्याय,एडीसीओ शैलेंद्र सिंह,तथा एडिओ कोऑपरेटिव सुनील पाल को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया है। उनकी मांग है कि हर सोसायटी पर इफको DAP प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसान सही समय पर बुआई कर सकें।यूरिया भी नहीं उपलब्ध, बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान।किसानों ने बताया कि सोसायटियों पर यूरिया भी उपलब्ध नहीं है, जिस कारण किसान बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। इससे किसानों की लागत बढ़ रही है और आर्थिक बोझ भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button