Blog

Chandauli News-पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का पूजन विधिवत संपन्न

चन्दौली। ह्यूमन राइट सीडब्ल्यूए के काशी प्रान्त अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने मंगलवार दोपहर अपने गांव जमुनीपुर में पैकेजिंग ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस वाटर प्लांट में ‘क्लियर क्रिक’ नामक ब्रांड के अंतर्गत 250 एमएल से लेकर दो लीटर तक की बोतलों में पेयजल की पैकेजिंग की जाएगी, जो विभिन्न बाजारों में उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा।प्लांट की क्षमता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह यूनिट आठ घंटे में लगभग 12 हजार बोतल पानी पैक करने में सक्षम है। जब उनसे प्लांट की स्थापना के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ को साकार करना, लोगों को शुद्ध एवं मानक के अनुरूप पेयजल उपलब्ध कराना तथा बेरोजगारी के इस दौर में कम से कम दस लोगों को रोजगार देना इसका मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, संतोष दुबे, शुभम दुबे, योगेन्द्र प्रताप राय, नीरज श्रीवास्तव, रूपेश सिंह और कौशलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button