चंदौली एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने सराहनीय कार्य के लिए उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

चंदौली एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। थाना मुगलसराय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले उपनिरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक पूजा कौर,उपनिरीक्षक खुशबू यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दे की कुछ दिन पहले सीओ अनिरुद्ध सिंह के कुशल नेतृत्व एंव प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में आभूषण व नगदी बरामद किया गया था।


चंदौली एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए तथा विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हम सभी को सजकता के साथ समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। इसलिए अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को समय-समय पर उनका मनोबल एवं हौसला अफजाई करने के लिए सम्मानित किया जाता रहेगा।जिससे अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मचारीयों का भी अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा उनका मनोबल बढ़ेगा एवं उत्साहित होकर अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे।