Blog

चंदौली:टहलने गए अधेड़ की अज्ञात लोगों ने कर दी रास्ते में हत्या

चंदौली जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और सीओ सकलडीहा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरी घटना की बारीकी से जांच की।मृतक की पहचान तुलसी आश्रम नोनार गांव के निवासी एवं व्यापारी ओम प्रकाश मौर्य के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर उनकी हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार सकलडीहा–अमड़ा मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।यह घटना सकलडीहा थाना क्षेत्र के तुलसी आश्रम नोनार गांव के समीप हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button