चंदौली पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज–5.0) के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य रूप से कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन प्रदान करना है।मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत किए गए प्रमुख प्रयास जनपद के समस्त थानों की एंटीरोमियो टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं (डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, ट्वीट/व्हाट्सएप आदि) तथा आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके तत्काल एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं, के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया, जिससे पुलिस–जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सके।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा तथा कानूनी प्रावधानों से संबंधित जानकारी पम्पलेट वितरण के माध्यम से दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से—वूमेन पावर लाइन: 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा: 112,महिला हेल्पलाइन: 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076,चाइल्ड लाइन: 1098,एम्बुलेंस सेवा: 108,स्वास्थ्य सेवा: 102,साइबर,क्राइम हेल्पलाइन: 1930,



चंदौली पुलिस का संदेश महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। “मिशन शक्ति” फेज–5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद में ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जहाँ प्रत्येक महिला और बालिका स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित और निर्भीक महसूस कर सके।एंटीरोमियो टीम एवं समस्त थानों को जनता से जुड़कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। चंदौली पुलिस समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।साथ ही, थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य तथा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।



