चंदौली पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के विरुद्ध सघन कार्रवाई

चन्दौली।पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी तथा वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में, आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली एवं अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में जनपद चन्दौली के समस्त थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने एवं अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की गई। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर पुलिस द्वारा उपरोक्त प्रकार के व्यक्तियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।चन्दौली पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध केवल कार्रवाई ही नहीं की जा रही है, बल्कि उन्हें मादक पदार्थों/शराब के सेवन से होने वाली आर्थिक व शारीरिक हानि, सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा परिवार पर होने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान पूरे जनपद में निरंतर जारी है।इसी क्रम में दिनांक 25.01.2026 को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS के अंतर्गत कुल 16 शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।






