Blog

चंदौली पुलिस ने अश्लील टिप्पणी करने वाले शोहदे को किया गिरफ्तार

चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले शोहदे को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित कुमार पुत्र रामसजन राम, निवासी ग्राम सुरतापुर थाना बलुआ, जनपद चंदौली, उम्र 26 वर्ष को SBI ATM के पास अलीनगर तिराहा, कस्बा सकलडीहा से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0-71/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अभियुक्त अमित कुमार अक्सर महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाता और फब्तियां कसता था, जिससे आसपास के लोगों में डर और असुरक्षा की स्थिति बनी थी।गिरफ्तारी में थाना सकलडीहा के थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्रा और कांस्टेबल शुभम पाण्डेय की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button