चंदौली पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व कच्ची शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देश के क्रम में अनिल कुमार यादव,अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व कृष्ण मुरारी शर्मा,क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के कुशल पर्वेक्षण में कृपेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष थाना नौगढ़ की टीम द्वारा अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही/अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के क्रम में दिनांक 14.10.2024 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव मय टीम द्वारा समय 10.55 बजे 01 अभियुक्त को 15 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर लहन व भट्ठी को नष्ट किया गया।गिरफ्तरारी व बरामदगी आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/24 धारा 60/60(2) उ0प्र0 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह थाना नौगढ,उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव चौकी प्रभारी अमदहा,उ0नि0 अशोक सिंह,हे0का0 आनन्द कुमार शुक्ला,का0 फारूक थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।







