चंदौली प्रेस क्लब ने किया 65 से अधिक समाचार पत्र विक्रेताओं का भव्य सम्मान

चंदौली/पीडीडीयू नगर। चंदौली प्रेस क्लब की ओर से बुधवार को पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका सभासद सभागार में समाचार पत्र विक्रेताओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 65 से अधिक समाचार पत्र विक्रेताओं को अंगवस्त्र और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। समारोह को लेकर पत्र विक्रेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाचार पत्र वितरक संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि किसी प्रेस संगठन द्वारा पहली बार इतने बड़े स्तर पर समाचार पत्र वितरकों का सम्मान किया गया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए चंदौली प्रेस क्लब का आभार जताया।चंदौली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि अखबार को जन-जन तक पहुंचाने में समाचार पत्र विक्रेताओं की भूमिका सबसे अहम है। कड़ाके की ठंड, घनी बारिश और भीषण गर्मी में भी वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब पत्र वितरकों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सदस्य पवन तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बृजेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।इस अवसर पर चंदौली प्रेस क्लब के सदस्य कमलेश तिवारी, आशाराम यादव, पवन तिवारी, संदीप कुमार निगम, कृष्णकांत गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, राजीव जायसवाल, सरदार महेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सहित बड़ी संख्या में पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।






