चंदौली

चंदौली: बबुरी पुलिस ने एक अभियुक्त को 20 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय मय हमराहियों द्वारा, मादक पदार्थ एवं गाँजा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में ग्राम भभुआर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान अभियुक्त बनारसी राजभर पुत्र राम जनम राजभर निवासी ग्राम भगन्दा थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार उम्र 60 वर्ष को मय एक प्लास्टिक की सफेद हरी, पीली बोरी में कुल 20 किलो 100 ग्राम अवैध नाजायज गाँजा के साथ ग्राम भभुआर पुलिया के पास से बरामद / गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 61/2024 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम बनारसी राजभर पुत्र राम जनम राजभर निवासी ग्राम भगन्दा थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार पंजीकृत किया गया तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1-प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय थाना बुबरी जनपद चन्दौली
2-उ0नि0 अवधेश नरायन
3-हे0का0 अखिलेश सिंह
4- का0 प्रेमचन्द्र दूबे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button