चंदौली-बलुआ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,एक आटो,बैटरी सहित तीन मोबाइल किया बरामद।

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के निर्देश पर अशोक कुमार मिश्र थानाध्यक्ष बलुआ के नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 137/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.कृष्णानन्द गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता नि0 बंशीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली 2.विकास राय पुत्र स्व0 गोवर्धन राय नि0 सर्वानन्दपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली 3.रामबाज राय पुत्र रामू राय नि0 बंशीपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को किया गिरफ्तार। चोरी का 01 आटो , 01 एक्साइड बैटरी, 01 रिन्च व 03 मोबाइल के साथ महुआरी मड़ई चौराहे वहद ग्राम महुआरी से किया गया गिरफ्तार।उपरोक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-25.08.2024 को थाना स्थानीय पर वादी विजय कुमार यादव पुत्र स्व0 विक्रमादित्य यादव नि0 ग्राम अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वादी के कोबाटा ट्रैक्टर की बैटरी एक्साइट 12 वोल्ट को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 137/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कर मुकदमा उपरोक्त के माल व अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1.थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र थाना बलुआ जनपद चन्दौली.उ0नि0 अनिल कुमार यादव चौ0प्र0 कैलावर,उ0नि0 धर्मदेव यादव.हे0का0 शिवराज मौर्या .हे0का0 रामकेश शास्त्री थाना बलुआ जनपद चन्दौली