चंदौली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन केंद्रों पर एजुकेटर की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने की उठाई मांग।

चंदौली जिला मुख्यालय के विकास भवन के समीप बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर एजुकेटरों के नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध किया। लोगों ने तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने की मांग किया। साथ ही योग्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एजकेटरों के नियुक्ति प्राक्रया का विराध किया। तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने की मांग किया। साथ ही योग्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एजुकेटरों के पद पर प्रमोट करने की मांग रखा। चेताया कि उनकी मांगों की अनदेखी किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आंदोलन को तेज करेंगी।लोगों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ताओं को प्रति माह पांच रुपए मानदेय के रूप में मिलते हैं।


लेकिन इसके बदले सरकार की तमाम योजनाओं का संचालन करना पड़ता हैं। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निवर्हन पूरी निष्ठा से करती हैं। सरकार की योजनाओं का सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण हैं। लेकिन अब सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करके एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया को चालू किया गया हैं। जो आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य करेंगी।