Chandauli News-मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत चन्दौली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

चन्दौली पुलिस के निर्देशन में जनपद के सभी थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन सुनिश्चित करना रहा।एंटी-रोमियो टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने बाजारों,कस्बों,भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा उन्हें जागरूक किया गया।
एसपी चन्दौली के निर्देशन में व्यापक अभियान
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बाजारों,ग्रामीण क्षेत्रों एवं स्थानीय सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा उपायों, अधिकारों, एवं समस्याओं के निस्तारण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।पुलिस द्वारा महिलाओं से जुड़ाव बढ़ाने तथा उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
महिला हितों से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निम्नलिखित योजनाओं से अवगत कराया गया—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान,वन स्टॉप सेंटर,181 महिला हेल्पलाइन एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना (पति की मृत्यु उपरांत) महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास जैसी सुविधाएं
महिला संरक्षण से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी
कार्यक्रम में महिलाओं एवं आमजन को निम्न कानूनों के प्रमुख प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया—घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005,कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध व प्रतितोष) अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986),गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994






