चंदौली में चौकी प्रभारी समेत सात पर मुकदमा,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपौली चौकी के चौकी प्रभारी समेत रहे सात लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे के साथ-साथ आम जनमानस में भी हड़कंप मच गया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें चौकी प्रभारी पर दलित महिला के साथ अभद्रता सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं।दलित महिला से अभद्रता और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जुलाई 2023 को रीता देवी पत्नी दशरथ, निवासी कैली थाना अलीनगर ने न्यायालय एससी/एसटी चंदौली में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप है कि भूपौली चौकी प्रभारी अमित सिंह अपने सहयोगियों के साथ रात करीब 9 से 10 बजे के बीच जबरन पीड़िता की मड़ई में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज व अभद्रता की।मड़ई में आगजनी और बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला,पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मड़ई में आग लगाने की धमकी दी और बसंत व ओमप्रकाश ने मिलकर आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ। घटना का विरोध करने पर पीड़िता के ससुर राधेश्याम के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उन्हें थप्पड़ मारकर तालाब में गिरा दिया और बाद में लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे उनके हाथ की एक उंगली टूट गई।एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज न्यायालय द्वारा प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने के बाद 7 जनवरी 2026 को अलीनगर पुलिस ने भूपौली चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित सात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 452, 427, 435 के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की संशोधित धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया है।पुलिस अधिकारियों ने कही निष्पक्ष जांच की बात।इस मामले में अलीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा पूरी तरह न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। वहीं पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



