Blog

चंदौली में छठ पर्व पर बिजली संकट:बीती रात से गुल रही लाइन,अधिकारी एसी में सोते रहे,ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

चंदौली से बड़ी खबर:आस्था के महापर्व छठ पर जहां पूरे जिले में श्रद्धालु पूजा-अर्चना में जुटे रहे, वहीं बिजली विभाग की लापरवाही ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं।जानकारी के अनुसार, चंदौली पावर हाउस के सैयदराजा–बगही फीडर से जुड़े गांवों में बीती रात से ही बिजली आपूर्ति बंद है।
छठ पर्व जैसी महत्वपूर्ण घड़ी में बिजली न आने से घाटों और मंदिरों पर अंधेरा छाया रहा, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से बार-बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन टेलीफोन वार्ता से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी एसी कमरों में आराम फरमा रहे थे, जबकि गांव अंधेरे में डूबा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button