Blog
चंदौली में छठ महापर्व की आस्था डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

जनपद चंदौली में आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ की छटा देखने लायक रही। जनपद के विभिन्न घाटों पर आज श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं स्वच्छता और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





