चंदौली में देह व्यापार का भंडाफोड़,महिला समेत दो गिरफ्तार

चंदौली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापा मारकर महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी संख्या में कंडोम, शक्ति वर्धक दवा और शराब की बोतल भी बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कस्बा चौकी चंदौली पर प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त और चेकिंग कर रहे थे।तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मझवार स्टेशन से आगे बिहार जाने वाली सर्विस रोड पर शारदा अस्पताल के पास स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए महिला पुलिस व अन्य पुलिस बल को बुलाकर संयुक्त टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी करते हुए तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पकड़ी गई महिला की पहचान अमरावती (33 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार निवासी प्रतापपुर थाना चंदौली तथा पुरुष की पहचान रजत जायसवाल उर्फ मोनू (32 वर्ष) पुत्र बन्धूराम जायसवाल निवासी वार्ड नंबर 8 किदवई नगर थाना व जनपद चंदौली के रूप में हुई।पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कुल 1680 पैकेट निरोध (कंडोम),VIGORE 100 mg शक्ति वर्धक दवा की 2 डिब्बियां तथा 180 एमएल अंग्रेजी शराब (IB) की बोतल बरामद की गई।पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने घर पर स्वयं तथा बाहरी महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराती थी और ग्राहकों से पैसे लेकर यह कार्य करती थी।
इस मामले में थाना चंदौली में मु0अ0सं0 93/2026 धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी विवरण-1680 पैकेट निरोध (कंडोम)
VIGORE 100 mg शक्ति वर्धक दवा की 02 डिब्बियां
180 एमएल अंग्रेजी शराब (IB) की बोतल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा), उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी मंडी), हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कौशल यादव, कांस्टेबल उमंग राय, महिला आरक्षी विनीता सिंह तथा कांस्टेबल प्रियेश यादव शामिल रहे।



