Blog

चंदौली में पत्रकार उत्पीड़न पर सख्त हुआ “पत्रकार प्रेस क्लब”,एसपी को सौंपा ज्ञापन — दोषियों पर जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंदौली जिले में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर ‘पत्रकार प्रेस क्लब’ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से मिला। संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में पत्रकारों ने दो साथियों से जुड़े उत्पीड़न मामलों में न्याय की मांग करते हुए एसपी को लिखित ज्ञापन सौंपा।पत्रकार मधु कुमारी के साथ मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि 3 मई को अलीनगर थाना क्षेत्र के तलपरा गाँव में पत्रकार मधु कुमारी के साथ गंभीर दुर्व्यवहार हुआ।कथित पड़ोसी ने जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से उनके घर के बाहर पहुंचकर परिवार के साथ मारपीट की।घटना का वीडियो बनाने पर हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।पुलिस ने दो घंटे में मोबाइल बरामद कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आठ महीने बाद भी न मोबाइल मिला, न ही कड़ी कार्रवाई हुई।मेडिकल जांच भी तीन दिन बाद कराई गई और मारपीट का मुकदमा देर से दर्ज हुआ।पत्रकार मुख्तार को होमगार्ड द्वारा धमकी देने का मामला,दूसरी घटना शहाबगंज थाना क्षेत्र के ठेकहां गांव की है।खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ने के विवाद में एक होमगार्ड ने पत्रकार मुख्तार को अभद्र गालियाँ दीं और धमकी दी।पत्रकार ने संयम रखते हुए पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की, जिसे प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सुनाया।


एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,दोनों मामलों को गंभीरता से सुनते हुए एसपी आदित्य लांग्हे ने अलीनगर और शहाबगंज के थाना प्रभारियों को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।साथ ही आश्वासन दिया कि दोषियों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे पत्रकार

प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे—मंडल उपाध्यक्ष मधुप श्रीवास्तव, जिला संयोजक नंद शंकर पाठक, चंदौली सदर तहसील अध्यक्ष जयशंकर अग्रहरी, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष रजनीकांत पांडेय, चकिया तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागवंशी, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष मदन मोहन विश्वकर्मा, उपाध्याय बलवंत यादव, मधु कुमारी, मुख्तार, गौरव श्रीवास्तव, सुमित सेठ, अभिषेक जायसवाल सहित दर्जनभर से अधिक पत्रकार।“पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं” — जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी,संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि किसी पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार या दबाव की कोशिश की गई तो संगठन आंदोलन से लेकर कानूनी लड़ाई तक हर स्तर पर खड़ा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button