Chandauli News-रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद,परिजनों को सौंपा गया

चंदौली:डीडीयू नगर।सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त रेल मदद संदर्भ संख्या 2025122510404 के क्रम में गाड़ी संख्या 12368 डाउन के डीडीयू जंक्शन प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर समय 00:32 बजे आगमन के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के उप निरीक्षक सुनील कुमार एवं सउनि ए.के. साहनी द्वारा कोच B-1, बर्थ संख्या 33 को अटेंड किया गया।इस संबंध में शिकायतकर्ता के प्राप्त मोबाइल नंबर 8960674754 पर संपर्क स्थापित किया गया, जिस पर शिकायतकर्ता हर्षित शुक्ला द्वारा बताया गया कि वह गाड़ी संख्या 12368 से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) से कानपुर तक कोच B-1, बर्थ 33 पर यात्रा कर रहा था। यात्रा समाप्ति के उपरांत वह अपने बैग जैसा दिखने वाला किसी अन्य यात्री का बैग लेकर उतर गया। गाड़ी खुल जाने के बाद उसे जानकारी हुई कि वह गलती से किसी अन्य यात्री का बैग ले आया है।बैग की पहचान एवं सत्यापन ,शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार बैग मिलने पर आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, किंतु किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। तत्पश्चात शिकायतकर्ता को वीडियो कॉल के माध्यम से बैग दिखाया गया, जिसमें कपड़े एवं दवाइयां मौजूद पाई गईं। सत्यापन उपरांत उक्त बैग को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाकर टीए ऑन ड्यूटी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया। इसकी सूचना शिकायतकर्ता को दी गई।परिजनों को सौंपा गया बैग सूचना प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता के रिश्तेदार विजयानंद मिश्रा, पुत्र स्व0 हे नारायण मिश्रा, निवासी सारी पट्टी, थाना चिल्ह, जनपद मिर्जापुर (उ0प्र0), मोबाइल नंबर 7392959947, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर उपस्थित हुए। उचित सत्यापन के उपरांत बैग को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया।अनुमानित कीमत बरामद बैग की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है।रेलवे सुरक्षा बल द्वारा तत्परता एवं ईमानदारी से की गई इस कार्यवाही की यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है।



