Blog

चंदौली में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का हमला,भारतमाला परियोजना पर भी उठाए सवाल

चंदौली। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव ‘गुड्डु’ के आवास पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराध और कमजोर होती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उनका कहना था कि अपराधियों में पुलिस और प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण जनपद में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे माहौल में आम नागरिकों को न्याय मिलना मुश्किल होता जा रहा है।सांसद ने विशेष रूप से बिहार की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत पहले अन्य दलों के साथ गठबंधन करती है और बाद में उन्हें कमजोर कर समाप्त करने की कोशिश करती है।इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य में सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button