Blog

चंदौली में विकास के दावों की खुली पोल,ड्रेन निर्माण लगभग पूरा,फिर भी सड़क पर बह रहा गंदा पानी…

बाइट -संजय सिंह,स्थानीय

चंदौली में विकास के बड़े-बड़े दावों की हकीकत अब सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। एनएच-19 पर ड्रेन निर्माण का कार्य लगभग पूरा बताया जा रहा है, लेकिन हालात इसके उलट हैं। नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। जगह-जगह नालों के ढक्कन टूटे पड़े हैं और नाले गंदगी से पटे हुए हैं। स्थानीय निवासी संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यदाई संस्था का मेंटनेंस विभाग लापरवाही बरत रहा है।स्थिति इतनी खराब है कि सड़क पर बहता पानी आसपास की कालोनियों तक पहुंच रहा है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग बदबू और गंदगी से परेशान हैं। कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है और जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय सांसद पर तंज कसते हुए नागरिकों ने कहा कि विकास सिर्फ कागजों तक सीमित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button