चंदौली में विशेष वाहन चेकिंग अभियान,118 वाहनों का चालान कर ₹1,70,500 का जुर्माना

चंदौली पुलिस द्वारा यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस टीम के साथ मिलकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 118 वाहनों का चालान किया गया, जिससे ₹1,70,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्रवाई में सबसे अधिक बिना हेलमेट चलने वाले और नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना रजिस्ट्रेशन पिकअप वाहन, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न होने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रमुख चौराहों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अरुण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव व समस्त यातायात कर्मियों द्वारा यह अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्कों को वाहन न चलाने देने, ओवरलोडिंग न करने, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।दिनांक 04.01.2026 को अभियान के दौरान बिना हेलमेट 65, नो पार्किंग 7, तीन सवारी व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में 12 सहित कुल 118 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।




