Blog

Chandauli News-दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के निधन पर विश्वकर्मा उत्थान मंच ने दी श्रद्धांजलि

चंदौली :चकिया-सदर ब्लॉक के जसौली गांव निवासी पत्रकार राकेश यादव का बीएचयू में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद शुक्रवार को विश्वकर्मा उत्थान मंच के जिलाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में उनके घर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई और परिवारजनों को ढांढस बंधाया गया।मंच के नेताओं ने कहा कि यह हमारे लिए अपूरणीय क्षति है और राकेश यादव का पत्रकारिता में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर राजेश विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, कालिका विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा और दिनेश यादव भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button