“चंदौली समाचार” 2026 कैलेंडर का भव्य विमोचन,प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद


चंदौली जिले के प्रतिष्ठित ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल “चंदौली समाचार” के वर्ष 2026 के कैलेंडर का भव्य विमोचन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक, चिकित्सकीय, सामाजिक एवं मीडिया जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा चंदौली समाचार 2026 कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया।मंच संचालन की जिम्मेदारी अश्वनी मिश्रा एवं उदय प्रताप ने निभाई। उन्होंने चंदौली समाचार की कार्यप्रणाली, उद्देश्य,उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की।इसके उपरांत चंदौली समाचार के वरिष्ठ रिपोर्टर विनय तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे का स्वागत विनय तिवारी एवं अश्वनी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई का स्वागत विनय तिवारी एवं शिवम इन होटल के डायरेक्टर अरविंद यादव द्वारा किया गया, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय का स्वागत विनय तिवारी, अश्वनी मिश्रा एवं मनोज त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।अतिथियों से अपने विचार साझा करने का अनुरोध करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने कहा कि चंदौली समाचार अपनी सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही एवं सटीक जानकारी प्रदान कर रहा है, जो एक सुसज्जित और जागरूक समाज के निर्माण में सहायक है।वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि चंदौली समाचार द्वारा प्रकाशित खबरें पारदर्शिता और जनहित से परिपूर्ण होती हैं। आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाकर यह पोर्टल समाज में एक सकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रहा है।पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने कहा कि चंदौली समाचार की सोच सकारात्मक है। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड एवं ठगी जैसे विषयों पर जन-जागरूकता के लिए कार्यशालाओं के आयोजन का सुझाव दिया।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि चंदौली समाचार के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सकारात्मक कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाना चाहिए, जिससे समाज में जागरूकता बनी रहे।इस अवसर पर सहयोगी प्रतिष्ठानों एवं चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंदौली समाचार के रिपोर्टरों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में विनय कुमार तिवारी द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



