Blog

चन्दौली एसपी ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा राशि का चेक किया प्रदान

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त एवं भावुक कार्यक्रम में दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बैंक ऑफ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज (Police Salary Package) के अंतर्गत बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांत्वना देते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि चन्दौली पुलिस परिवार सदैव आपके साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग हर संभव सहायता व सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्तव्यनिष्ठ जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता तथा उनके परिवारों की देखभाल करना विभाग का नैतिक दायित्व है।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मृतक पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सरकारी योजनाओं व विभागीय लाभों के प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए और इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।इस अवसर पर पुलिस विभाग तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button