Blog
चंदौली में घर के अंदर चल रही जाली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़,पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

चंदौली में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है।बताया जा रहा है कि नकली नोटों की फैक्ट्री एक घर के अंदर ही गुपचुप तरीके से संचालित की जा रही थी।पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि इस मामले में 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।कार्रवाई के दौरान ₹100 के 55 जाली नोट और ₹100 के 452 अर्धनिर्मित नोट बरामद किए गए।इसके साथ ही पुलिस ने प्रिंटर, लैपटॉप और वाटरमार्क पेपर जैसे उपकरण भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल नकली नोट बनाने में किया जा रहा था।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इस पूरी कार्रवाई को अलीनगर थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।



