चन्दौली में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान,104 वाहनों व 14 नशेबाजों पर कार्रवाई

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानाध्यक्षों/प्रभारी निरीक्षकों द्वारा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत सदर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की गहन जांच की गई।वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिग युवकों द्वारा वाहन चलाने, तीन सवारी, संदिग्ध व्यक्तियों तथा चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, नशे की हालत में वाहन चलाने एवं अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई।उक्त अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग में ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों सहित कुल 104 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वाले 14 व्यक्तियों के खिलाफ भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।










