Blog

चंदौली पुलिस के निर्देशन में “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

चंदौली। मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के तहत सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों द्वारा बाजारों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। महिला संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु उपलब्ध पुलिस एवं प्रशासनिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई।जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके अतिरिक्त महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों—घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005,कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशोधित 1986),तथा गर्भधारण पूर्व एवं प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देकर आमजन को जागरूक किया गया।साथ ही थाना स्तर पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्य एवं वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button