थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से रिमाण्ड पर लिए गये अभियुक्तों से लूट की 01 पिस्टल व 11 जिन्दा कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया।

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक आदित्य लांहे द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डा0 आशीष कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक अपराध रमेश यादव मय हमराह के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/24 धारा 310(2), 311 बी एन एस से सम्बन्धित लूटी गई 01 पिस्टल मय 11 जिन्दा कारतूस , 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 निर्वाचन कार्ड माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड पर आये अभियुक्तगण 1. विकास सिंह पुत्र आनन्द सिंह 2. अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज सिंह निवासीगण ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली 3. अभय सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम कैथी फुलवरिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली के निशादेही पर दिनांक 03.01.2025 को समय 12.30 बजे तिरगावाँ बैरियर से गंगा नदी की तरफ जानें वाले कच्चे रास्ते के पास से बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण को पुनः माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पूर्व की घटना-
दि0 21.11.2024 की शाम 08.40 बजे वादी अभिषेक सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी डेरवा कला थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के द्वारा बताया गया कि आजमगढ़ से वापस अपनें घर जा रहे थे तभी दौलतपुर नहर के पास अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अपनें साथियों के साथ मिलकर अभिषेक सिंह उपरोक्त से उनकी लाइसेंसी 01 पिस्टल व 11 कारतूस मय कागजात के छीन लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर को आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/24 धारा 310(2), 311 बी एन एस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
न्यायालय से रिमाण्ड पर लिए गए अभियुक्तगण का विवरण-
1.विकास सिंह पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्राम ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम सराय थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.अभय सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम कैथी फुलवरिया थाना बलुआ जनपद चन्दौली
विकास सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 232/24 धारा 310(2), 311 बीएनएस थाना बलुआ जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0 209/22 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
3.मु0अ0सं0 367/2017 धारा 380, 504, 506 भादवि थाना बलुआ जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 डा0 आशीष कुमार मिश्र थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- नि0 अ0 रमेश यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- उ0नि0 जमीलूद्दीन खान थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- का0 तरूण पाण्डेय थाना बलुआ जनपद चन्दौली
- उ0नि0 चन्द्र प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली