थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा फ्रॉड तरीके से निकाले गए 86600/- रुपए पीड़ित को कराए गए वापस।

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में एंव पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष साइबर क्राइम वीरेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चन्दौली के साइबर क्राइम थाना द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक दिग्विजयनाथ सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी भोजापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली का फ्राड तरीके से 86600/- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी थी. जिसके सम्बन्ध में दिग्विजयनाथ सिंह उपरोक्त द्वारा श्रीमान थानाध्यक्ष के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम जनपद चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि 86600/- रुपये को आवेदक के खातें में वापस करायी गयी। आवेदक दिग्विजयनाथ सिंह उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक थाना साइबर क्राइम, साइबर थानाध्यक्ष एवं साइबर क्राइम टीम जनपद चन्दौली का आभार व्यक्त किया।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष साइबर क्राइम),हे0का0 सुनील कुमार मिश्रा,का0 अनिल कुमार,.का0 आशुतोष भारद्वाज,का0 सन्तोष कुमार यादव,का0 मनोज चौहान,का0 राहुल सिंह,का0 राहुल यादवका0 मो0 नौशाद शामिल रहे।