लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में चंदौली कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

चंदौली -लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में चंदौली में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया।सरकार पर तानाशाही का आरोप-धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार घोर तानाशाही पर उतर चुकी है और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का कार्य कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कांग्रेस सरकार द्वारा देश के सबसे गरीब लोगों के लिए शुरू की गई विश्व की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों को नजरबंद कर लाठीचार्ज के माध्यम से उनकी आवाज दबाई जा रही है।उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार अधिक दिनों तक नहीं चलेगी और प्रदेश व देश की जनता इसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।कांग्रेस के संघर्ष की परंपरा का उल्लेख जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि लखनऊ में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर भाजपा सरकार ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने गुलाम भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाई और दमनकारी नीतियों से कभी नहीं डरी।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की पोल खोलनी होगी और लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन के लिए जनजागरण करना होगा।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति धरना-प्रदर्शन में सर्वश्री बृजेश गुप्ता, मधु राय, गंगा प्रसाद, तरुण पाण्डेय, सतीश बिंद, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल, भवानी शरण सिंह, राहुल, प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम यदुवंशी, मदन लाल, बदरुद्दुजा अंसारी, उदय उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, इंद्रजीत मिश्रा, संजय मिश्रा, गौरव मिश्रा, चंद्रवंश यादव, ज्ञानप्रकाश तिवारी, अरविंद साहनी, रामऔतार यादव, संतोष चौबे, संजय जायसवाल, रियाजउद्दीन सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की, जबकि संचालन सह-प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा ने किया।



