Blog

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा थाना मुगलसराय तथा डॉयल 112 की ड्यूटियों का किया गया औचक निरीक्षण,सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

चंदौली  एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा थाना मुगलसराय व डॉयल 112 की ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति, सतर्कता तथा पुलिस कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता का अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस कर्मियों को निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:-

01.रात्रि में गश्त एवं वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सतर्कता बनाए रखें।
02.थाने एवं पीआरवी पर तैनात स्टाफ समय से अपनी निर्धारित ड्यूटी पर उपलब्ध रहें।
03.किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, शिकायत या सूचना पर तत्काल त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
04.संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए अपराध एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सक्रिय रहना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि रात्रि में सक्रिय पुलिसिंग से ही अपराध पर अंकुश एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी को अपनी-अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी एवं निष्ठा से निभाने के लिए कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button