चंदौली-देश और प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान व काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की हुई शुरूआत।


चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान व काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में थाना सकलडीहा व थाना बलुआ में स्थित शहीद स्मारक पर पीएसी द्वारा किया गया बैंड वादन के साथ राष्ट्र धुन पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। देश और प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान व काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव की शुरूआत हुई है।

इसी क्रम में थाना सकलडीहा में शहीद स्मारक वरठी व थाना बलुआ में शहीद ग्राम सुरतापुर और नदेसर ब्लॉक चहनिया पर पीएसी बैंड टीम की ओर से बैंडबाजे के साथ राष्ट्र धुन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सलामी दी गई। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज द्वारा बताया गया कि हम सभी देशवासी स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हम भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के नागरिक है। इसके पूर्व स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने सेनानियों के कुर्बानियों को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष सकलडीहा, अशोक मिश्रा थानाध्यक्ष बलुआ सहित अन्य उपस्थित थे।


