Chandauli News-चकिया पुलिस ने चांदी का सिक्का दिखाकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,दो मौके से फरार

चन्दौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना चकिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2025 धारा 316(2)/318(4)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित अन्तर्राज्यीय ठगी गिरोह के तीन अभियुक्तों को मंगरौर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना पिन्टू गिरी, सोहन तथा चन्द्रदेव शामिल हैं। वहीं अभियुक्त शिवराज चौहान उर्फ रोहित एवं शिवचरन मौके से अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ठगी की रकम 1,50,000 रुपये, 05 अदद सफेद धातु के सिक्के तथा 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पांच लोगों का एक संगठित गिरोह हैं। गिरोह का सरगना पिन्टू गिरी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अलग-अलग नाम बताकर लोगों को फोन करता था और स्वयं को सोना-चांदी का व्यापारी बताता था। वह ग्राहकों को सस्ते दामों पर चांदी के सिक्के देने का लालच देकर किसी स्थान पर बुलाता और चांदी के सिक्के का नमूना दिखाकर उनका विश्वास जीत लेता था।जब ग्राहक पूरी तरह आश्वस्त हो जाता, तब गिरोह के सदस्य तय स्थान पर बुलाकर उससे पैसे ले लेते और कुछ ही देर में ढेर सारे चांदी के सिक्के देने की बात कहकर मौके से फरार हो जाते थे।
अभियुक्तों ने धीरज मौर्या पुत्र रामसजीवन मौर्य निवासी भेवर थाना पडरी जनपद मिर्जापुर को जागेश्वरनाथ हेतिमपुर मंदिर के पास बुलाकर चार किलो चांदी के सिक्के देने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी की थी। इस घटना में पिन्टू गिरी, शिवराज उर्फ रोहित चौहान, चन्द्रदेव, सोहन तथा शिवचरन शामिल थे।घटना के बाद अभियुक्त मंगरौर पुल के पास एक खंडहरनुमा कमरे में ठगी के पैसे बांट रहे थे, तभी सटीक सूचना पर चकिया पुलिस ने दबिश देकर पिन्टू गिरी, सोहन एवं चन्द्रदेव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं तथा तीन माह पूर्व इसी प्रकार की 70,000 रुपये की ठगी के मामले में थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) से जेल जा चुके हैं, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
अभियुक्तों का नाम व पता-
1.पिन्टू गिरी पुत्र जमुना गिरी, निवासी खरौली थाना चांद, जनपद कैमूर भभुआ (बिहार), उम्र 40 वर्ष।
2. सोहन पुत्र स्व0 लालजी राम, निवासी ग्राम गयापुर थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली, उम्र 45 वर्ष।
3. चन्द्रदेव पुत्र सुखई राम, निवासी ग्राम अतायस्तगंज थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली, उम्र 40 वर्ष।
4. शिवराज चौहान उर्फ रोहित पुत्र तेजबली चौहान, निवासी अर्जीखुर्द थाना चकिया, जनपद चन्दौली (फरार)।
5. शिवचरन पुत्र मुन्नीलाल, निवासी गयापुर थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली (फरार)।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह (थाना चकिया), उ0नि0 सुनील कुमार, उ0नि0 गोविन्द सिंह, हे0का0 राकेश सिंह, हे0का0 सुनील कुमार, हे0का0 सूरज कुमार, हे0का0 संदीप कुमार अत्री, का0 राकेश कुमार यादव एवं का0 रविन्द्र कुमार पुलिस टीम में शामिल रहे।



