उत्तर प्रदेश की राजनीति में होगा बड़ा खेला,महात्मा संतराम बी.ए जी की जयंती पर भागीदारी पार्टी भरेगी हुंकार:डॉ महेश चंद्रा प्रजापति

चंदौली : चंदौली डाक बंगला में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पत्रकार वार्ता में कहा कि भागीदारी पार्टी 17 फरवरी को सेमरा चहनिया में महान साहित्यकार, लेखक व उपन्यासकार महात्मा संतराम बी.ए जी की जयंती व पार्टी के चतुर्थ स्थापना दिवस पर भागीदारी संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली में भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। प्रजापति ने कहा कि प्रजापति महात्मा संतराम बी.ए महान साहित्यकार, लेखक व उपन्यासकार थे जिन्होंने इस समाज में जाति- पाति की व्यवस्था को समाप्त कर समता, स्वतंत्रता और न्याय को स्थापित करने का काम किया ऐसे प्रकांड विद्वान के इतिहास को सपा ,बसपा, कांग्रेस या अन्य दलों के नेताओं ने उनके जयंती पर जयंती मनाने की तो बात छोड़ दीजिए एक ट्वीट करना भी उचित नहीं समझते। मुंशी प्रेमचंद जी महात्मा संतराम बी.ए जी की 20 से अधिक पत्रिकाओं का संपादन किया। राहुल सांकृत्यायन महात्मा संतराम बी. ए जी के चेले थे। ऐसे प्रकांड विद्वान की जयंती कोई भी दल के नेता मनाना उचित नहीं समझते किंतु प्रजापति समाज की वोट लेना चाहते हैं। प्रजापति समाज में जन्मे किसी भी महापुरुष की जयंती या परिनिर्माण दिवस किसी भी दल के नेता मनाने का कार्य नहीं करते चाहे डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार जी की जयंती हो, चाहे शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी की जयंती हो, भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती हो, गोरबा काका की जयंती हो इन झूठे दलों और नेताओं की भावनाओं से त्रस्त होकर अब यह समाज अपना डंडा झंडा लेकर अपनी पार्टी भागीदारी पार्टी के साथ तन्मयता से खड़ा हो गया है। प्रजापति ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा खेल करने जा रही है। इस बार सपा का उत्तर प्रदेश में खाता नहीं खुलने दिया जाएगा। इनका पूर्णतया सफाया कर दिया जाएगा क्योंकि अखिलेश ने जिस तरीके से 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी पार्टी को धोखा देने का कार्य किया इसी को दृष्टिगत रखते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति संगठन को निरंतर मजबूत कर रहे हैं। बसपा और कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कोई जनाधार नहीं रह गया ये तो पहले से ही समाप्त हो चुकी हैं।भागीदारी पार्टी 2027 विधानसभा के चुनाव तक 40 महारैली करने जा रही है। जिस प्रजापति समाज का वोट समाजवादी पार्टी फ्री में लेने का काम करती थी और हिस्सेदारी देने का कार्य कभी नहीं किया अब इसका बदला यह समाज अपनी पार्टी के साथ खड़ा होकर लेने जा रहा है। जिस तरीके से चंदौली में कर्जरा ,केशवपुर में अजय प्रजापति और महेंद्र प्रजापति की हत्या की गई और एक 21 वर्ष की छात्रा के साथ आठ यादव समाज के लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। एक भी समाजवादी के नेता न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर नहीं उतरे क्यों कि आरोपी यादव था इसलिए किंतु भागीदारी पार्टी ने हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर पूरे जिला मुख्यालय का घेराव किया और उसे न्याय दिलाया भागीदारी पार्टी के नेता हर समाज में पीड़ितों के साथ खड़ी हैं। समाजवादी पार्टी का जो समाजवाद है वह परिवारवादी समाजवाद है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी के लोग ही सबसे ज्यादा उत्पीड़न अति पिछड़े, अति दलित के साथ कर रहे हैं।
अखिलेश यादव के पीडीए पर प्रजापति ने कहा कि अखिलेश का पीडीए, परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है जिस परिवार के तीन सदस्य सांसद हो वह केवल परिवार को बढ़ाने की बात करते हो वह अन्य समाज का भला कैसे कर सकते हैं। उनके इस वक्तव्य को 2022 के चुनाव में पूर्णतया देखने को मिला। 2022 के चुनाव में भागीदारी पार्टी उनके साथ थी किंतु टिकट के सवाल पर अखिलेश ने 15 सीट का लालच देकर एक भी टिकट नहीं दिया यह कहा कि यदि प्रेमचंद प्रजापति एक विधायक बना लेगा तो अपनी पार्टी खड़ी कर लेगा लिहाजा मुझे कुम्हारों का वोट ही तो लेना है तो क्यों न हम अपनी पार्टी से दो-तीन प्रजापति को लड़ा देते हैं और उन्होंने ऐसा किया भी। इस प्रेश वार्ता में प्रदेश सलाहकार चेखुर प्रसाद प्रजापति, प्रदेश प्रमुख महासचिव सोभनाथ प्रजापति, जिलाध्यक्ष शशिकांत प्रजापति, सुमन्त प्रजापति दशरथ प्रजापति,मनोज प्रजापति, हंस राज प्रजापति, विनोद प्रजापति, भुल्लन प्रजापति, कमला प्रजापति, सनोज कुमार सहित आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।




