Blog
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग,मची अफरातफरी,फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू।

चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप पकड़ लिया,जिससे घर के अन्य सामान भी जलने लगे। जानकारी होते ही ग्राम प्रधानपति राजेश कुमार सारंग ने फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे जानकारी देते ग्राम प्रधान पति राजेश सारंग ने बताया कि आज खाना बनाते समय अज्ञात कारण गैस सिलेंडर में आग लग गई। बताया कि आग इतनी तेज थी कि अन्य घरेलू सामान भी जल गए, राहत की बात यह है कि जान मान की हानि नहीं हुई है।