चंदौली

चंदौली:सदर तहसील सभागार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया शुभारंभ।

चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार-IV चन्दौली के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है-
1.जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार – IV, द्वारा कुल 03 इजराय वादों का निस्तारण कर
रुपया 1,55,500 /- का समझौता राशि दिलाया गया।
2.राकेश घर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 62 वादों का
निस्तारण किया गया जिसमें 19 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया
28,84,500 /-दिलाया गया।
3.अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा
कुल 17 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 1,54,60,000 /- का प्रतिकर दिलाया गया।

  1. विनय कुमार सिंह -III अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 1 द्वारा कुल 04 इजराय वाद
    निस्तारित किया गया।
  2. रामबाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 03 इजराय वाद निस्तारित
    किया गया।
    6.अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण कर रुपया 500 जुर्माना वसूल किया गया।
  3. परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 3/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक
    अदालत चन्दौली द्वारा कुल 01 इजराय वाद एवं 153 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया ।
    8.श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश /एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 07 वादों का निस्तारण कर रूपया 2,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
  4. दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 1810 वादों का निस्तारण कर रूपया 2,56,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
  5. सुमन तिवारी सिविल जज (सी. डि.) चन्दौली, द्वारा कुल 13 वादों का निस्तारण कर कुल रुपया 68,95,383 /- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया गया तथा 699 वादों का निस्तारण कर कुल रुपया 2,000 /- जुर्माना वसूल किया गया।
  6. विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1660 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,21,750 /- जुर्माना वसूल किया गया।
  7. कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 1023 वादों का निस्तारण कर
    56,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
  8. रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया, द्वारा कुल 1029 वादों का निस्तारण कर रुपया
    34,850/- जुर्माना वसूल किया गया।
    14.सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1316 वादों का निस्तारण कर रुपया 37,100/- जुर्माना वसूल किया गया।
    15.सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) )/एफ.टी.सी.- प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 1033 वादों का निस्तारण कर रूपया 5,900 /- जुर्माना वसूल किया गया।
    16.उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 8835 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
    17.सभी बैंकों द्वारा कुल 558 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 6,19,83,000 /- (छ: करोड़ उन्नीस लाख तिरासी हजार) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,49,70,000/- (दो करोड़उनचास लाख सत्तर हजार ) नकद वसूला गया।
    18.जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 64,951 मामलों का निस्तारण किया गया ।उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा । द्वारा दी गयी।
    उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 8,14,300 /-
    (आठ लाख चौदह हजार तीन सौ ) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू 68,95,383 /- (अड़सठ लाख पंचानबे हजार तीन सौ तिरासी) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 11,317 है, जिसमे 2482 लघु आपराधिक मुकदमें शामिल है ।आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 76826 वादों का निस्तारण किया गया।
    जिसमे राकेश धर दुबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली,अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकरी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, विनय कुमार सिंह- lll अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली का सं0 1. रामबाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट).विकास वर्मा अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    चन्दौली,अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट), परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0 3/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ.टी.सी. प्रथम, दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,सुमन तिवारी सिविल जज (सी. डि) , संदीप कुमार अपर सिविल जज (सी.डी.) / प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ,विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे मुगलसराय , कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जूडि) चकिया, रोहित पुरी अपर सिविल जज (जूडि) चकिया,माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट, नूतन सिविल जज (जू.डि. )/एफ.टी. सी- प्रथम, शिवानी सिविल जज (जू.डि. ) / एफ.टी.सी.- द्वितीय, ईशा राय अपर सिविल जज (जू. डि.) द्वितीय, अभय कुमार पाण्डेय अपर जिलाधिकारी चन्दौली,आदियत्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली,पंकज कुमार उप क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक, रामनिवास गुप्ता अग्रणी बैंक प्रबंधक,पी.के. सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक, सिविल बार ऐसोसिएशन,
    चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री राकेश रत्न तिवारी तथा हरेन्द्र सिंह एवं डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार
    ऐसोसिएशन चन्दौली के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button