Blog
Chandauli News-लोक आस्था का महापर्व छठ का दूसरा दिन सम्पन्न,सदर एसडीएम ने घाटों का किया निरीक्षण


चंदौली -चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन श्रद्धा और आस्था के वातावरण में सम्पन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर पहुँचकर बेदी बनाकर पूजन-अर्चन किया और भगवान भास्कर से परिवार के सुख-समृद्धि एवं संतति की दीर्घायु की कामना की।घाटों की साफ-सफाई पूरी तरह से की गई थी तथा आकर्षक सजावट से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।इस अवसर पर एसडीएम सदर दिव्या ओझा स्वयं घाटों पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।कल तीसरे दिन व्रती महिलाएँ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान सूर्य की उपासना करेंगी।



