Chandauli News-आईएसपीएल में चयनित हुए चंदौली के लाल युवा क्रिकेटर अंकित यादव,टाइगर ऑफ कोलकाता ने 6.5 लाख की बोली लगाकर जताया भरोसा

चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के भोड़सर गांव का उभरता युवा क्रिकेटर अंकित यादव इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में चयनित हुआ है। ‘टाइगर ऑफ कोलकाता’ फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी में अंकित पर 6.5 लाख रुपये की बोली लगाकर उस पर भरोसा जताया है। यह बड़ी उपलब्धि क्षेत्र और परिवार के लिए गर्व का क्षण बन गई है। चयन की जानकारी मिलते ही गांव सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
युवा क्रिकेटर अंकित यादव का इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में चयन क्षेत्र के लिए गर्व का बड़ा क्षण बन गया है। ‘टाइगर ऑफ कोलकाता’ फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी में अंकित पर 6.5 लाख रुपये की बोली लगाकर उनके हुनर पर भरोसा जताया। चयन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।
अंकित यादव इस समय कक्षा 12 के छात्र हैं और एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। छोटी उम्र में ही उनके पिता नरेंद्र यादव का निधन हो गया था, जो परिवार के लिए गहरा सदमा था। इस कठिन दौर में दादा कतवारु यादव ने पिता का स्थान लेते हुए अंकित को पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।परिवार का यही साथ अंकित की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ। अंकित वर्तमान में सर्व धर्म इंटर कॉलेज, सवैया में अध्ययनरत हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आईएसपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनके लिए उच्च स्तर के क्रिकेट के नए रास्ते खुल सकते हैं।
अंकित की वास्तविक क्रिकेट यात्रा तब शुरू हुई जब दादा ने उन्हें वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में अभ्यास के लिए भेजा। शुरुआती संघर्षों के बावजूद अंकित ने सुबह से शाम तक निरंतर अभ्यास कर अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी को निखारा।धीरे उनका नाम कोचों और खिलाड़ियों के बीच चर्चा में आने लगा। मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा, जिसके बाद उन्हें आईएसपीएल ट्रायल में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिला।अंकित की कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, परिवार का समर्थन और निरंतर मेहनत से किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। उनकी सफलता आने वाले दिनों में कई अन्य युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



