Chandauli News-सावित्रीबाई फुले जयंती पर महिलाओं में शिक्षा व सामाजिक जागरूकता का संदेश

चंदौली -समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की जिलाध्यक्ष रीता चिरई ने आज दिनांक 03 जनवरी को कैली गांव में माली समाज एवं सोनकर समाज की महिलाओं के बीच देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर उन्होंने सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया।रीता चिरई ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए समाज की रूढ़ियों से लड़ते हुए पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया। उस समय सावित्रीबाई फुले जी ने शिक्षा को महिलाओं का अधिकार बताया और अपने कार्य से इसे सिद्ध किया।उन्होंने महिलाओं को बाल विवाह जैसी कुरीतियों के दुष्परिणाम समझाए और विधवा विवाह के समर्थन में सावित्रीबाई फुले जी के विचारों को साझा किया। रीता चिरई ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानपूर्ण जीवन जीने का मार्ग दिखाती है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और शिक्षा को अपनाने तथा सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होने का संकल्प लिया। यह आयोजन महिला जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक कदम रहा।




