Blog

चंदौली:बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी,इलाके में दहशत,पुलिस जांच में जुटी

खबर यूपी के जनपद चंदौली के सैयद राजा थाना क्षेत्र से है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर जमकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामला सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ का है, जहां घर के मालिक बीते तीन दिनों से परिवार सहित बाहर गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर नथिया, मांगाटिका, पायल, अंगूठी सहित लाखों रुपये के सामान लेकर फरार हो गए। घर के अंदर अलमारियां और बक्से टूटे हुए मिले, जिससे साफ है कि चोरों ने काफी इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।जब परिजन घर लौटे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल चोरी की सूचना सैयद राजा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही चोरी गए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button