Blog

चंदौली:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंदौली एसपी आदित्य लांगहे के निर्देशन में थाना चंदौली की एंटी-रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान टीम ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी तथा सुरक्षा से संबंधित महिला हेल्पलाइन नंबर — 1090, 181, 112, 1076 आदि के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था, साथ ही उन्हें किसी भी असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के उपायों के प्रति जागरूक करना भी शामिल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button