चंदौली:मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,नारी सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

चंदौली एसपी आदित्य लांगहे के निर्देशन में थाना नौगढ़ की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नौगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, बाल हेल्पलाइन 1098, महिला आयोग हेल्पलाइन 181, आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव और महिला अधिकारों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सहायता प्राप्त करने के लिए उचित संसाधनों की जानकारी देना रहा।




