Blog

चंदौली:मिशन शक्ति 5.0 में महिला प्रधान की गैरमौजूदगी बनी सवाल,क्या महज ‘कोरम पूर्ति’ बनकर रह गया कार्यक्रम

सैयदराजा (चंदौली): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक के काजीपुर गाँव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया। कारण बना—ग्राम पंचायत की निर्वाचित महिला प्रधान क्रांति देवी की कार्यक्रम में अनुपस्थिति और उनकी जगह उनके पति जितेन्द्र कुमार (दरोगा जी) की मंच पर मौजूदगी।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूक करना था। लेकिन जिस मंच पर महिलाओं को आगे लाने की बात की जा रही थी, वहीं महिला प्रधान को ही मंच से दूर रखना स्थानीय जनता को अखर गया।ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब एक महिला प्रधान खुद अपने पद और अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पा रहीं, और उनके स्थान पर उनके पति मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं, तो ऐसे में “मिशन शक्ति” का उद्देश्य कितना सार्थक है.यह स्थिति प्रदेश सरकार की मंशा और ज़मीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति जैसे प्रयासों को तभी असली सफलता मिलेगी जब महिलाओं को न केवल नाम के लिए, बल्कि वास्तविक रूप से नेतृत्व की भूमिका में लाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button