चंदौली:मेडिकल स्टोर संचालक रोहिताश पाल की हत्या के विरोध में मेडिकल दुकानों पर शटडाउन,शोक सभा में दी श्रद्धांजलि

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है। बीती रात मुगलसराय में मेडिकल स्टोर के संचालक और मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री रोहिताश पाल की बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से जिले भर के मेडिकल व्यवसायियों में गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है।घटना के विरोध में चंदौली मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज सभी मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। एसोसिएशन के सदस्यों ने शोकसभा आयोजित कर रोहिताश पाल को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना की कड़ी निंदा की।मेडिकल व्यवसायियों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि ऐसे घटनाक्रम दोबारा न हों। इस अवसर पर शमीम खान, नन्दप्यारे पाण्डेय,अध्यक्ष -अरबिन्द यादव,आशीष जायसवाल,महामंत्री – अशोक गुप्ता. आनन्द मिश्रा,संगठन मंत्री – राजू, भोला सिंह व दिग्विजय सिंह, रविशंकर, धमेन्द्र, मनोज, सुनील, संदीप दुबे, अशोक, दिपक, गोविन्द, पारस राकेश गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।



